9 दिसंबर 2024 - 08:57
सीरिया पर इस्राईल के बर्बर हमले, युद्धक विमानों को तबाह किया

ज़ायोनी सेना ने इस से भी एक कदम आगे बढ़ते हुए गोलान के निकट कुनैत्रा पर भी कब्जा कर लिया और सीरियन सेना के एयर बेस पर हमला करते हुए युद्धक विमानों पर बमबारी करते हुए उन्हे नष्ट कर दिया।

इस्राईल ने सीरिया के घटनाक्रम से फायदा उठाते हुए जहां इस देश के एक बड़े भूभाग पर कब्जा कर लिया वहीँ सैंकड़ों बर्बर हवाई हमले करते हुए इस देश के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया है। ताज़ा हमलों मे इस्राईल ने सीरियन आर्मी के ठिकानों पर हमला करते हुए कई युद्धक विमानों को बर्बाद कर दिया है। 

ज़ायोनी शासन के चैनल 14 ने कहा कि ज़ायोनी शासन सीरिया की स्थिति का लाभ उठाकर अपने दो वांछित लक्ष्य हासिल करना चाहता है। इस रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में ज़ायोनी शासन के दो लक्ष्य हैं; पहला लक्ष्य सीरियाई सेना की रणनीतिक क्षमताओं को बेअसर करना है और दूसरा लक्ष्य सीरिया के गोलान क्षेत्र में बफर जोन में ज़ायोनी सेना का प्रवेश है।

बता दें कि ज़ायोनी सेना ने इस से भी एक कदम आगे बढ़ते हुए गोलान के निकट कुनैत्रा पर भी कब्जा कर लिया और सीरियन सेना के एयर बेस पर हमला करते हुए युद्धक विमानों पर बमबारी करते हुए उन्हे नष्ट कर दिया।